



जयपुर। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सोमवार 9 मार्च को सांगलिया धूणी पहुंचे, जहां उन्होंने पीठाधीश्वर ओमदास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जाखड़ और उनके साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने महाराज का 51 किलो की माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
सांगलिया धूणी पहुंचने पर विनोद जाखड़ ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धूणी माता के दर्शन किए और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में NSUI और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
जाखड़ ने धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना करने के बाद पीठाधीश्वर ओमदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और धूणी परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।