Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से विधायक मैथिली ठाकुर की शिष्टाचार भेंट, सांस्कृतिक विरासत पर हुई चर्चा


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से विधायक मैथिली ठाकुर की शिष्टाचार भेंट, सांस्कृतिक विरासत पर हुई चर्चा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर विधायक सुश्री मैथिली ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने, लोक कलाकारों को प्रोत्साहन देने और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान और लोक परंपराएं प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित और विकसित करना आवश्यक है।

इस अवसर पर लोक कला और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संभावित पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

Previous
Next

Related Posts