Monday, 09 March 2026

अलवर एक्सप्रेस-वे पर BMW कार पलटने से शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी की मौत


अलवर एक्सप्रेस-वे पर BMW कार पलटने से शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी की मौत

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अलवर। जिले के रैणी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में शकुन ग्रुप के एमडी वल्लभ माहेश्वरी (62) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि माहेश्वरी अपनी BMW कार से जयपुर से मथुरा स्थित गिरिराज जी के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसा एक्सप्रेस-वे के चेनेज 136.8 के पास शाम करीब 4 बजे हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स तोड़ते हुए मीडियन में घुस गई। इसके बाद कार पुलिया की दीवार से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में वल्लभ माहेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहा ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित बच गया और उसे मामूली खरोंच भी नहीं आई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वल्लभ माहेश्वरी शकुन ग्रुप की कई कंपनियों में डायरेक्टर और प्रबंध निदेशक (MD) के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर से व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

    Previous
    Next

    Related Posts