


धौलागढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा रविवार को धौलागढ़ प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने धौलागढ़ प्रांगण के नीचे स्थित जांगिड़ धर्मशाला में आयोजित होली मिलन समारोह और आभार कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र कटारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए भी गंभीरता से काम कर रही है।
कटारा ने बताया कि भक्तजनों और क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए धौलागढ़ माता मंदिर प्रांगण के मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए बजट 2026-27 में एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भजनलाल सरकार की आस्था, सांस्कृतिक विरासत और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए क्षेत्र के लोगों और भक्तजनों की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कठूमर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश खींची ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि भजनलाल सरकार प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने धौलागढ़ माता मंदिर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा और विधानसभा क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता पंकज कटारा, मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, आचार्य कपिल, विशम्बर दयाल, मंजू शर्मा, कन्हैयालाल पंडा, कैलाश शर्मा, मुकट बिहारी चांदपुर, नरेश जेमन, धोड्या पंडित रामचरन यादव, सरपंच नेमीचंद, अरविंद मास्टर जी, विन्ना मसारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।