Monday, 09 March 2026

दिल्ली में हत्या के आरोपी निजामुद्दीन के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, होली विवाद में युवक की हत्या का मामला


दिल्ली में हत्या के आरोपी निजामुद्दीन के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, होली विवाद में युवक की हत्या का मामला

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके की जेजे कॉलोनी में प्रशासन ने रविवार को हत्या के आरोपी निजामुद्दीन के घर के अतिक्रमण वाले हिस्से पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

यह कार्रवाई 4 मार्च को हुई उस घटना के बाद की गई है, जिसमें होली पर रंग का गुब्बारा फेंकने को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय तरुण की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार इस मामले में निजामुद्दीन समेत कई लोगों ने युवक पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। रविवार को पुलिस ने आठवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। 6 मार्च को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ ने आरोपी निजामुद्दीन के घर के बाहर खड़े कुछ वाहनों में आग भी लगा दी थी।

प्रशासन का कहना है कि आरोपी के घर का जो हिस्सा अवैध रूप से बना हुआ था, उसी को हटाने की कार्रवाई की गई है।

    Previous
    Next

    Related Posts