Wednesday, 18 March 2026

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह जयपुर पहुंचे, महिला दिवस कार्यक्रम में लेंगे भाग और यहीं से करेंगे टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की कमेंट्री


पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह जयपुर पहुंचे, महिला दिवस कार्यक्रम में लेंगे भाग और यहीं से करेंगे टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की कमेंट्री

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह रविवार को जयपुर पहुंचे। वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहर आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला जयपुर से ही देखने और कमेंट्री करने का निर्णय लिया है।

हरभजन सिंह जयपुर के एक होटल से मैच की लाइव कमेंट्री करेंगे। इसके लिए होटल में विशेष तकनीकी सेटअप तैयार किया गया है। वे यहां से पंजाबी और हिंदी भाषा में मैच की कमेंट्री करेंगे।

जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत यह मुकाबला जीतेगा और दुनिया में अपने क्रिकेट का डंका बजाएगा। उन्होंने कहा कि फाइनल मैच में कई नए रिकॉर्ड भी बन सकते हैं और क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

हरभजन सिंह जिस कार्यक्रम में शामिल होंगे, वह जयपुर के विद्याधर नगर स्थित एक स्थल पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और प्रशंसक उनके स्वागत के लिए पहुंचेंगे।

Previous
Next

Related Posts