Saturday, 07 March 2026

CM भजनलाल शर्मा ने UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन कर दी बधाई, कहा– युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत


CM भजनलाल शर्मा ने UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन कर दी बधाई, कहा– युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री को फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान कहा कि यह उपलब्धि अनुज की कड़ी मेहनत, लगन और परिवार से मिले संस्कारों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल अनुज और उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुज अग्निहोत्री की यह उपलब्धि प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने अनुज के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी बधाई देते हुए कहा कि परिवार का सहयोग और मार्गदर्शन किसी भी बड़ी सफलता के पीछे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए सभी अन्य अभ्यर्थियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित अभ्यर्थी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Previous
Next

Related Posts