Saturday, 29 August 2026

लाइव देखें: राजस्थान विधानसभा में 6 मार्च कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू, संपत्ति हस्तांतरण विधेयक पर होगी चर्चा


लाइव देखें: राजस्थान विधानसभा में 6 मार्च कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू, संपत्ति हस्तांतरण विधेयक पर होगी चर्चा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र के अंतर्गत शुक्रवार को सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई। 

विधायक शून्य काल में स्थगन प्रस्ताव,नियम 295और पर्ची इसके बाद ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के माध्यम से विभिन्न जनहित के मुद्दों को उठाया जाएगा।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत विधायक श्रीचंद कृपलानी राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) से मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय (MMU) जोधपुर को स्थानांतरित किए जाने के निर्णय को पुनर्विचार के लिए उठाएंगे। वहीं विधायक मोतीलाल मीणा पेट्रोलियम विभाग में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को सदन में उठाते हुए संबंधित मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

सदन की मेज पर रखे जाने वाले पत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना तथा मुख्यमंत्री कंपनी अधिनियम के तहत राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा कई विधायकों द्वारा याचिकाओं का भी प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इनमें नोहड़ विधानसभा क्षेत्र में पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के क्रमोन्नयन, सड़क निर्माण तथा अन्य विकास कार्यों से संबंधित मांगें शामिल हैं।

विधानसभा की कार्यवाही में शुक्रवार को महत्वपूर्ण विधायी कार्य भी होंगे। इसके तहत राजस्थान विशेष क्षेत्रों में स्थावर संपत्ति के अंतरण का प्रतिषेध और परिसरों से किरायेदारों की बेदखली से संबंधित विधेयक-2026 पर चर्चा कर उसे पारित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस विधेयक के माध्यम से विशेष क्षेत्रों में स्थावर संपत्ति के अवैध हस्तांतरण और कब्जों को रोकने के लिए कानूनी प्रावधानों को मजबूत किया जाएगा।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यसूची के अनुसार सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ कई प्रस्ताव और विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य प्रशासनिक सुधार और जनहित के मामलों पर निर्णय लेना है।

Previous
Next

Related Posts