Friday, 17 April 2026

जयपुर के हाथोज क्षेत्र में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, 20 दमकलों की मदद से पाया काबू


जयपुर के हाथोज क्षेत्र में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, 20 दमकलों की मदद से पाया काबू

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। शहर के हाथोज क्षेत्र स्थित नारायण सिटी में गुरुवार रात एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। यह आग रात करीब 9:40 बजे राधा रानी वाटर पार्क के पास स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में लगी, जिससे गोदाम में रखा भारी मात्रा में फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना के समय गोदाम में करीब आधा दर्जन मजदूर मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में उस समय 13 से अधिक बच्चे, महिलाएं और अन्य लोग भी मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने गोदाम से उठती आग की लपटें देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने टैंकरों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

सूचना मिलने पर जयपुर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 20 दमकलों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग तेजी से फैलने का कारण गोदाम में रखा फर्नीचर, ज्वलनशील सामान और केमिकल बताया जा रहा है।

घटना के दौरान लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए गोदाम के गेट के पास रखे सोफे और गैस सिलेंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे संभावित बड़ा विस्फोट और बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts