Saturday, 29 August 2026

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंधे, मुंबई समारोह में कई दिग्गज पहुंचे


अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंधे, मुंबई समारोह में कई दिग्गज पहुंचे

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

मुंबई। क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार को सानिया चंडोक के साथ मुंबई में शादी कर ली। इस भव्य समारोह में खेल, फिल्म और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शादी में अभिनेता अमिताभ बच्चन, उद्योगपति मुकेश अंबानी और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी मौजूद रहे।

समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ पहुंचे। इसके अलावा पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले, क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना और हरभजन सिंह समेत कई नामचीन हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी के कार्यक्रम 3 मार्च से ही शुरू हो गए थे। इससे पहले दोनों के प्री-वेडिंग समारोह 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के आवास पर आयोजित किए गए थे, जिसमें करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए थे।

अर्जुन और सानिया ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक उद्योगपति ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं और वह अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की करीबी मित्र भी हैं। इस शादी को खेल और ग्लैमर जगत का बड़ा आयोजन माना जा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts