Saturday, 29 August 2026

7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले, आरएन रवि बने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल


7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले, आरएन रवि बने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को सात राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस फेरबदल के तहत पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह तमिलनाडु के राज्यपाल रहे आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा महाराष्ट्र में डीजेणु देव वर्मा को राज्यपाल बनाया गया है, जबकि बिहार में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तेलंगाना में शिव प्रताप शुक्ला को राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। नागालैंड में नंदकिशोर यादव को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के लिए कवींद्र गुप्ता को राज्यपाल बनाया गया है, जिन्होंने हाल ही में लद्दाख के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था।

केंद्र शासित प्रदेशों में भी बदलाव किए गए हैं। दिल्ली में तरनजीत सिंह संधू को उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि लद्दाख में विनय कुमार सक्सेना को नया उपराज्यपाल बनाया गया है। तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को सौंपा गया है।

इस नियुक्ति को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें सूचित किया कि आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है, लेकिन इस निर्णय से पहले उनकी राय नहीं ली गई। ममता बनर्जी ने इसे केंद्र सरकार का एकतरफा फैसला बताया।

गौरतलब है कि सी.वी. आनंद बोस ने 23 नवंबर 2022 को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था। वहीं कवींद्र गुप्ता ने 18 जुलाई 2025 को लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था। राष्ट्रपति द्वारा किया गया यह प्रशासनिक फेरबदल राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts