



कोटपूतली-बहरोड़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय भूपेंद्र यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के काठूवास पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय भूपेंद्र यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्वर्गीय चलती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर तीनों नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग भी उपस्थित रहे।