Thursday, 05 March 2026

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, गुरुवार को कर सकते हैं नामांकन, सीएम हाउस के बाहर जुटे जेडीयू कार्यकर्ता


नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज, गुरुवार को कर सकते हैं नामांकन, सीएम हाउस के बाहर जुटे जेडीयू कार्यकर्ता

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार आज विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी पटना में मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अमित शाह आज पटना पहुंचेंगे और इस राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच जदयू कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जुटने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार बिहार की पहचान हैं और उन्हें राज्य की राजनीति से दूर नहीं जाने दिया जाएगा। कई कार्यकर्ता भावुक नजर आए और मुख्यमंत्री आवास के बाहर रोते हुए दिखाई दिए।

इस राजनीतिक चर्चा के बीच बुधवार शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एक अहम बैठक भी बुलाई गई। इस बैठक में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा चुनाव और पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

राजनीतिक हलकों में इस पूरे घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि नीतीश कुमार की ओर से अभी तक इस विषय में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे अटकलों का दौर जारी है।

    Previous
    Next

    Related Posts