Wednesday, 04 March 2026

चूरू फायरिंग पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, बोले– अपराधियों में कानून का भय खत्म


चूरू फायरिंग पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, बोले– अपराधियों में कानून का भय खत्म

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। चूरू जिले के बीदासर कस्बे में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चूरू में हुई अंधाधुंध गोलीबारी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें अब कानून का कोई भय नहीं रह गया है।

दरअसल, चूरू जिले के बीदासर कस्बे में देर रात होटल परिसर में बदमाशों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने कुछ ही मिनटों में कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

इस हमले में होटल संचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश होटल में प्रवेश करते ही फायरिंग शुरू कर देते हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या कारोबारी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना के बाद होटल परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Previous
Next

Related Posts