Tuesday, 03 March 2026

जयपुर सिटी पैलेस में मुहूर्त पर हुआ होलिका दहन, पद्मनाभ सिंह ने निभाई राजपरंपरा


जयपुर सिटी पैलेस में मुहूर्त पर हुआ होलिका दहन, पद्मनाभ सिंह ने निभाई राजपरंपरा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर के सिटी पैलेस में रात 1:26 बजे मुहूर्त पर होलिका दहन किया गया। पूर्व राजपरिवार सदस्य पद्मनाभ सिंह ने विधि-विधान से पूजा कर परंपरा निभाई।

जयपुर। राजस्थान में सोमवार देर रात करीब दो बजे तक होलिका दहन का उत्सव जारी रहा। राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस जयपुर में परंपरा के अनुसार मुहूर्त पर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका प्रज्वलित की।

होलिका दहन से पूर्व पद्मनाभ सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-आरती की और परिक्रमा कर पारंपरिक रीति से अग्नि प्रज्वलित की। जैसे ही होलिका जली, सिटी पैलेस परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने जयकारों के साथ उत्सव मनाया।

जयपुर की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार राजपरिवार द्वारा पहले होलिका दहन किया जाता है। इसके पश्चात यहां से अग्नि लेकर शहर के विभिन्न मोहल्लों और स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। इस परंपरा को आज भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाया जाता है।

सिटी पैलेस में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। होलिका दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया और शहर में होली के उत्सव की औपचारिक शुरुआत हुई।

Previous
Next

Related Posts