Monday, 02 March 2026

जेजेएम घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की 8 वीं मंजिल से गिरकर मौत


जेजेएम घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की 8 वीं मंजिल से गिरकर मौत

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर दिलीप गौड़ की पत्नी की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 8वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना जगतपुरा स्थित वृंदा गार्डन अपार्टमेंट की बताई जा रही है, जहां वह अपने फ्लैट की बालकनी में किसी कार्य से गई थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7:15 बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनकर अपार्टमेंट के लोग मौके पर पहुंचे तो महिला फर्श पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थीं और तड़प रही थीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें जयपुरिया हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

परिजनों ने बताया कि उनके पति के जेल जाने के बाद से वह मानसिक तनाव में थीं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसे दुर्घटना मानते हुए जांच शुरू कर दी है। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने जयपुरिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया महिला को चक्कर आने के कारण गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अपार्टमेंट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Previous
Next

Related Posts