Monday, 02 March 2026

बीकानेर प्रेस क्लब के होली में होली स्नेह मिलन में भाजपा विधायकों की मस्ती, जेठानंद व्यास ने गाए फाग तो डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने किया डांस


बीकानेर प्रेस क्लब के होली में होली स्नेह मिलन में भाजपा विधायकों की मस्ती, जेठानंद व्यास ने गाए फाग तो डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने किया डांस

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

बीकानेर। होली के रंगों और उत्साह के बीच बीकानेर में आयोजित पत्रकार होली स्नेह मिलन समारोह में भाजपा के दो विधायकों ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी। बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा जिला उद्योग केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम से भाजपा विधायक डॉ. जेठानन्द व्यास और खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने मंच पर जमकर होली का आनंद लिया।

कार्यक्रम की औपचारिकताओं के बाद विधायक डॉ. जेठानंद व्यास ने माइक संभाला और पारंपरिक फाग गीत गाकर माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। उनके गीतों पर मौजूद पत्रकार और अतिथि झूम उठे। इसके बाद खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल भी मंच पर पहुंचे और अपने खास अंदाज में डांस शुरू कर दिया। उनके उत्साहपूर्ण नृत्य ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को आनंदित कर दिया और माहौल में उत्सव का रंग और गहरा हो गया।

डॉ. मेघवाल का यह डांस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इससे पहले भी अपने पुत्र के विवाह समारोह में उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुके हैं और इस बार भी कार्यक्रम की झलकियां चर्चा में बनी हुई हैं।

पत्रकारों के इस स्नेह मिलन समारोह में बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेडतिया, महासचिव विशाल स्वामी, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन रामावत और बलदेव रंगा सहित अनेक पत्रकारों ने चंग की थाप पर होली का आनंद लिया। कार्यक्रम में राजनीतिक और पत्रकारिता जगत के लोगों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ रंगों के इस पर्व का स्वागत किया।

    Previous
    Next

    Related Posts