



जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को भांकरोटा क्षेत्र से करता होली मिलन के कार्यक्रम से लौटते समय अचानक सड़क किनारे स्थित एक चाय की दुकान पर रुककर ग्रामीणों के साथ कुल्हड़ में चाय पी। मुख्यमंत्री के इस सहज और आत्मीय व्यवहार से वहां मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बन गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चाय की दुकान पर मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आमजन की जरूरतों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद करते हुए सरकार की योजनाओं के लाभ और उनके क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बीच बैठकर चाय पीने के अंदाज की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच दूरी कम होती है। मुख्यमंत्री ने भी कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस अनौपचारिक पड़ाव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां लोग इसे जनसंपर्क और सरल नेतृत्व शैली का उदाहरण बता रहे हैं।