Monday, 02 March 2026

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं


राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। रंगों के पर्व होली और धुलंडी (2-3 मार्च) के अवसर पर प्रदेश के संवैधानिक और राजनीतिक नेतृत्व ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अलग-अलग संदेश जारी कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना की।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अपने संदेश में कहा कि होली रंग और अबीर के माध्यम से उमंग और उत्साह प्रकट करने के साथ-साथ परस्पर सद्भाव से मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि होली के रंग आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हर्षोल्लास का यह त्योहार सभी प्रकार के भेदभाव भुलाकर समाज में एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाएं तथा एक-दूसरे के प्रति स्नेह और अपनत्व को बढ़ावा दें।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी अपने संदेश में कहा कि सामाजिक समरसता, समन्वय, उत्साह, उमंग और उल्लास के महापर्व होली सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज को जोड़ने और रिश्तों में मिठास घोलने का अवसर प्रदान करता है।

प्रदेश नेतृत्व के इन संदेशों के साथ ही राज्यभर में होली और धुलंडी के उत्सव को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है।




Previous
Next

Related Posts