Sunday, 01 March 2026

डॉ. ज्योति खंडेलवाल द्वारा आयोजित 26 वें रक्तदान शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई जन्म प्रतिनिधि हुए शामिल


डॉ. ज्योति खंडेलवाल द्वारा आयोजित 26 वें रक्तदान शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई जन्म प्रतिनिधि हुए शामिल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। पूर्व मेयर डॉ. ज्योति खंडेलवाल द्वारा अपनी दिवंगत बहन की स्मृति में आयोजित 26 वें भव्य एवं विशाल रक्तदान शिविर में शहर के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। यह शिविर सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बना, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ ने शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया, वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, विधायक कालीचरण सर्राफ, समाजसेवी पंडित सुरेश मिश्रा, राज्य हज कमेटी के पूर्व सदस्य रियाज़ फारूकी, अभिनेत्री शशि शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

शिविर में चिकित्सा व्यवस्था के लिए सीकेएस अस्पताल के डॉक्टर प्रकाश चंदानी एवं उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों के अनुसार शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

डॉ. ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि उनकी बहन की स्मृति में शुरू किया गया यह रक्तदान शिविर अब एक सामाजिक अभियान का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे असंख्य जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए और समाज में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। शिविर में सैकड़ों यूनिट रक्त एकत्रित होने की जानकारी दी गई।

    Previous
    Next

    Related Posts