Wednesday, 03 June 2026

अजमेर से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- देश को बदनाम करने वालों को नहीं करेगी जनता माफ


अजमेर से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- देश को बदनाम करने वालों को नहीं करेगी जनता माफ

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला और आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार देश को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बदनाम करने की कोशिश करती रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सम्मेलन में दुनिया भर के प्रधानमंत्री, राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए थे, जहां भारत की खुले दिल से प्रशंसा की गई। लेकिन कांग्रेस ने निराशा और लगातार चुनावी हार से हताश होकर विदेशी मेहमानों के सामने देश की छवि खराब करने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को बदनाम करने की राजनीति को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

शनिवार को अजमेर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अजमेर को आस्था और वीरता की भूमि बताते हुए राजस्थान के सैन्य इतिहास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वे हाल ही में इजरायल की यात्रा पूरी करके लौटे हैं और वहां आज भी राजस्थान के वीर सपूत मेजर दलपत सिंह के शौर्य को सम्मान के साथ याद किया जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें इजरायल की संसद में मेजर दलपत सिंह को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला और हाइफा शहर की आज़ादी में राजस्थान के सैनिकों की भूमिका का गौरवगान करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

पीएम मोदी ने राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार के दो वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश अब तेज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन वादों के साथ भाजपा सरकार जनता के बीच आई थी, उन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। अजमेर कार्यक्रम में करीब 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, जिससे सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं जनता की सुविधा बढ़ाने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी।

पीएम मोदी ने युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कुछ वर्ष पहले तक राजस्थान भर्ती घोटालों और पेपर लीक की खबरों के कारण चर्चा में रहता था, लेकिन अब राज्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू हुई है और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाशक्ति को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि देश को विभाजित करने वाली ताकतों ने हमेशा भारत की एकता को नुकसान पहुंचाया है और आज कांग्रेस भी उसी राह पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की उपलब्धियों और सेना की सफलताओं पर भी सवाल उठाती रही है, जबकि पिछले वर्षों में भारतीय सेना ने आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चों पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशहित से जुड़ी हर सकारात्मक पहल का विरोध करना कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति बन गई है, लेकिन देश की जनता अब सब समझ चुकी है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विकास, राष्ट्र गौरव और युवाओं के भविष्य को केंद्र में रखते हुए कहा कि राजस्थान तेजी से विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है और केंद्र व राज्य सरकार मिलकर प्रदेश को विकास का मजबूत इंजन बनाने के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में राजस्थान देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कांग्रेस ने रक्षा सौदों में बड़े-बड़े घोटाले किए

पीएम ने कहा- देश को बदनाम करना, देश की सेनाओं को कमजोर करना, ये कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। आप याद कीजिए यही कांग्रेस है, जिसने हमारी सेना के जवानों को हथियारों और वर्दी तक को तरसा कर रखा था। यह वही कांग्रेस है, जिसने सालों तक हमारे सैनिक परिवारों को वन रैंक, वन पेंशन से वंचित रखा था। यह वही कांग्रेस है, जिसके जमाने में विदेशों से होने वाले रक्षा सौदों में बड़े-बड़े घोटाले होते थे।

पीएम ने कहा- दुनिया के सामने कांग्रेस ने देश को बेइज्जत किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- साथियों हाल ही में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन हुआ। इसमें दुनिया के अनेक देशों के पीएम-राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री आए। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के लीडर एक छत के नीचे इकट्‌ठे हुए।

भारत की खुले मन से प्रशंसा की। अब दुनिया के इतने लोग भारत की प्रशंसा करते हैं तो अपको गर्व होता है या नहीं होता है। अभिमान होता है या नहीं। आपका सीना ऊंचा होता है या नहीं। साथियों आपको गर्व हुआ, लेकिन हताशा, निराशा में डूबी लगातार पराजय के कारण थक चुकी कांग्रेस ने क्या किया? दुनिया भर के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की। इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने की कोशिश की।

पीएम मोदी बोले- देश को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी आदत

पीएम मोदी ने अजमेर में शनिवार को कहा कि कांग्रेस भी घात लगातार देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है। कांग्रेस के ऐसे कुकर्मों को देश कभी माफ नहीं करेगा।

देश को बदनाम करना, देश की सेनाओं को बदनाम करना, ये कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। ये वही कांग्रेस है, जिसने जवानों को हथियारों और वर्दी तक के लिए तरसा रखा था। वन रैंक वन पेंशन से वंचित रखा था। कांग्रेस अब INC नहीं है, MMC है यानि मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस।

कांग्रेस को देश कभी माफ नहीं करेगा

इतिहास गवाह है, मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी। इसीलिए मुस्लिम लीग ने देश को बांट दिया। आज कांग्रेस भी वही कर रही है। माओवादी भी भारत की समृद्धि, हमारे संविधान और हमारे सफल लोकतंत्र से नफरत करते हैं। ये घात लगाकर हमले करते हैं। कांग्रेस भी घात लगाकर देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है। कांग्रेस के ऐसे कुकर्मो को, देश कभी माफ नहीं करेगा।

सेना ने देश का मान बढ़ाया

बीते 11 वर्षों में भारत की सेना ने हर मोर्चें पर, आतंकियों पर, देश के दुश्मनों पर करारा प्रहार किया। हमारी सेना हर मिशन, हर मोर्चें में विजय रही। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक वीरता का लोहा मनवाया। लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने इसमें भी दुश्मनों के झूठ को आगे बढ़ाया। देश के लिए जो भी शुभ है, जो भी अच्छा है, जो भी देशवासियों का भला करने वाला है कांग्रेस उसका विरोध करती है। देश आज कांग्रेस को सबक सिखा रहा है।

इजराइल में आज भी याद किए जाते हैं राजस्थान के सपूत

राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह के शौर्य को इजरायल के लोग आज भी याद करते हैं। मुझे (PM मोदी) भी इजराइल की संसद में मेजर दलपत सिंह के शौर्य को नमन करने का मौका सौभाग्य मिला। राजस्थान के वीर बांकुरों की इजराइल के हाइफा शहर को आजाद कराने में जो भूमिका थी, उसका गौरव गान करने का अवसर मिला।

पीएम नरेंद्र मोदी बोले- राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों कुछ समय पहले ही राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। मुझे संतोष है, आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है।

विकास के जिन वादों के साथ भाजपा सरकार आपकी सेवा में आई थी, उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। आज का दिन विकास के इस अभियान को तेज करने का दिन है।

थोड़ी देर पहले यहां राजस्थान की 17 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये सारे प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा- दो साल पहले राजस्थान में केवल पेपरलीक होते थे

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो साल पहले राजस्थान से केवल पेपरलीक की खबरें चमकती रहती थीं। अब राजस्थान में पेपरलीक पर रोक लगी है। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। आज 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है।

पीएम मोदी बोले- इजरायल के हाइफा शहर को आजाद कराने में राजस्थान के वीरों की भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शुक्रवार को ही इजरायल की यात्रा पूरी कर लौटा हूं। राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह के शौर्य को इजरायल के लोग आज भी गौरव से याद करते हैं। मुझे भी इजरायल की संसद में मेजर दलपत सिंह के शौर्य को नमन करने का मौका सौभाग्य मिला।

राजस्थान के वीर बांकुरों की इजरायल के हाइफा शहर को आजाद कराने में जो भूमिका थी, उसका गौरव गान करने का अवसर मिला। 

Previous
Next

Related Posts