Monday, 02 March 2026

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी का निधन ,शनिवार को अंतिम संस्कार अलवर में


नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी का निधन ,शनिवार को अंतिम संस्कार अलवर में

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी चलती देवी का शुक्रवार देर रात जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने गहन उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार देर शाम बाथरूम में गिरने के बाद वे बेहोश हो गई थीं। परिजन तुरंत उन्हें एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम को उपचार में लगाया। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर करने का प्रयास किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। बाद में स्वास्थ्य स्थिति फिर बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर लिया गया। करीब दो घंटे तक चले इलाज और लगातार चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

माताजी की गंभीर स्थिति की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वन मंत्री संजय शर्मा और विधायक रफीक खान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मिले और स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

सूत्रों के अनुसार पार्थिव देह को शनिवार सुबह एसएमएस अस्पताल से अलवर स्थित उनके निवास पर ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Previous
Next

Related Posts