Friday, 27 February 2026

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां की तबीयत बिगड़ी, SMS अस्पताल के ICU में वेंटिलेटर पर भर्ती


नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां की तबीयत बिगड़ी, SMS अस्पताल के ICU में वेंटिलेटर पर भर्ती

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली की माता की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम वे बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गई थीं। परिजन उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पहले मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया गया। बाद में स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वन मंत्री संजय शर्मा और विधायक रफीक खान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन के अनुसार एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी सहित वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाज की निगरानी की।

डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को स्थिर करने के लिए आवश्यक सभी चिकित्सकीय प्रयास किए गए हैं और विशेषज्ञों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। परिवारजन और समर्थक अस्पताल में मौजूद हैं।

Previous
Next

Related Posts