Friday, 27 February 2026

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक-2026 पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं LIVE


  • Live Now | राजस्थान का पंछी |
विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक-2026 पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं LIVE

Live News Update

10

LIVE: एप्रोप्रिएशन बिल पर सीएम भजनलाल शर्मा का जवाब, विपक्ष पर तीखा हमला

🔴 ‘क्या काकाजी का राज था?’ – जमीन आवंटन पर सवाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछली सरकार पर निजी मेडिकल कॉलेजों को जमीन आवंटन में अनियमितता के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जमीनों की बंदरबांट हुई। “क्या काकाजी का राज था, जो निजी मेडिकल कॉलेजों को इतनी जमीन दी गई?” सीएम ने कहा कि उद्योगपतियों को जरूरत से ज्यादा जमीन दी गई, जबकि उनकी सरकार आवश्यकता के अनुसार ही आवंटन करेगी।

🔴 ‘इनका काम डबल जीरो’
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कई परियोजनाएं घोषित कीं, लेकिन काम ‘डबल जीरो’ रहा। “हम काम करते हैं, ये होटल में आराम करते थे,” उन्होंने तंज कसा। दिल्ली दौरों को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष उनके हर दौरे पर सवाल उठाता है, जबकि पूर्व सीएम भी हवाई यात्रा करते थे।

🔴 यमुना जल परियोजना पर जवाब
यमुना के पानी को लेकर विपक्ष के सवालों पर सीएम ने कहा कि तीन दशक में कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई। दोनों राज्यों में सहमति बन चुकी है और डीपीआर जल्द पूरी होगी।

🔴 भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का आरोप
सीएम ने कहा कि कांग्रेस का ध्यान केवल भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर रहा है, जबकि उनकी सरकार किसानों और आमजन के हितों के लिए समर्पित है।

LIVE: एप्रोप्रिएशन बिल पर सीएम भजनलाल शर्मा का जवाब, विपक्ष पर तीखा हमला

🔴 सीएम बोले- विपक्ष बहस से भाग रहा है
विधानसभा में एप्रोप्रिएशन बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष बहस का सामना नहीं करना चाहता। “मैं भारी मन से कहना चाहता हूं कि प्रतिपक्ष के नेता में चुनौती सहने की कितनी क्षमता है?” सीएम ने कहा कि पहले विपक्ष ने बहस की चुनौती दी, लेकिन जब सरकार ने उसे स्वीकार किया तो विपक्ष सदन छोड़कर चला गया।

🔴 गहलोत-पायलट विवाद पर टिप्पणी
सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री और उनके डिप्टी सीएम के बीच हुई खींचतान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के बीच जिस तरह की बयानबाजी हुई, वैसी पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने आंतरिक मामलों को सदन में लाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।

🔴 डोटासरा-जूली के बीच होड़ का आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नेता प्रतिपक्ष बनना चाहते हैं। टीकाराम जूली और डोटासरा के बीच होड़ के कारण विपक्ष बहस नहीं कर पाया। “हम नेता प्रतिपक्ष को सुनना चाहते थे, लेकिन उनके पास कहने को कुछ नहीं था,” सीएम ने कहा।

🔴 प्रति व्यक्ति आय 2 लाख से ज्यादा
सीएम ने आर्थिक आंकड़े पेश करते हुए कहा कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 2 हजार रुपए से अधिक हो गई है, जो दो साल पहले 1 लाख 67 हजार थी। उन्होंने बताया कि इसमें 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। वर्ष 2026-27 में राज्य की राजस्व आय 3 लाख 25 हजार 740 करोड़ रुपए होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष से 14.09% अधिक है।

🔴 पूंजीगत व्यय 1 लाख करोड़ से अधिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष पूंजीगत व्यय 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक होगा। राजस्थान की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, जिससे विकास कार्यों पर अधिक खर्च संभव होगा।

🔴 ‘हम वर्तमान के साथ भविष्य की नीति बना रहे’
सीएम ने कहा कि सरकार ने 34 से अधिक नई नीतियां लागू की हैं और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में राजस्थान मजबूत ग्रोथ इंजन बनेगा। “हम रहें या न रहें, यह राष्ट्र रहना चाहिए,” उन्होंने कहा।

🔴 यमुना जल पर विपक्ष को जवाब
यमुना जल परियोजना पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि दोनों राज्यों में सहमति बन चुकी है और डीपीआर जल्द पूरी होगी। “यह नल में पाइप लगाने जैसा आसान काम नहीं है,” उन्होंने कहा।

🔴 कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का आरोप
सीएम ने कहा कि कांग्रेस का आमजन से कोई लेना-देना नहीं है, उसका ध्यान केवल भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर है। उन्होंने किसानों और आम जनता के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

🔴 बजट आकार 41% बड़ा
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान बजट पिछली सरकार के अंतिम बजट से 41% बड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए राजकोषीय घाटा 3.6% तक सीमित रखा है, जो एफआरबीएम एक्ट के दायरे में है।

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक-2026 पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं LIVE

    Previous
    Next

    Related Posts