Friday, 27 February 2026

जयपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, उपखण्ड अधिकारी जयपुर-प्रथम के नाम पर भी मांग रहा था रिश्वत


जयपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, उपखण्ड अधिकारी जयपुर-प्रथम के नाम पर भी मांग रहा था रिश्वत

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर पश्चिम वृत्त में बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) अनिल कुमार को 3.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिवादी की पुश्तैनी जमीन के तकासमा (भूमि सीमांकन/रिकॉर्ड प्रक्रिया) के काम के बदले 5 लाख रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सत्यापन कराया और फिर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।

डीजी (ACB) गोविंद गुप्ता के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि तकासमा कार्य के लिए उस पर रिश्वत देने का दबाव बनाया जा रहा है। सत्यापन के दौरान परिवादी को 20 हजार रुपए देकर आरोपी से संपर्क कराया गया। बातचीत में सौदा 4 लाख रुपए में तय हुआ, जिसमें 1 लाख रुपए खुद के लिए और 3 लाख रुपए उपखण्ड अधिकारी जयपुर-प्रथम के नाम पर बताने की बात सामने आई।

सत्यापन के बाद शुक्रवार दोपहर ट्रैप बिछाया गया और एसीबी टीम ने 3.80 लाख रुपए लेते हुए आरोपी को धर-दबोचा। गिरफ्तारी के साथ ही उसके कार्यालय और आवास पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की कड़ियां खंगाल रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts