Wednesday, 25 February 2026

ED की कार्रवाई: अनिल अंबानी का मुंबई स्थित 3716 करोड़ का ‘एबोड’ बंगला अटैच


ED की कार्रवाई: अनिल अंबानी का मुंबई स्थित 3716 करोड़ का ‘एबोड’ बंगला अटैच

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान बंगले ‘एबोड’ को अटैच (कुर्क) कर लिया है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है और मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी प्रकरण से संबंधित है।

जांच एजेंसियों के अनुसार अनिल अंबानी और उनकी समूह कंपनियों पर लगभग 40 हजार करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड से जुड़े मामलों में जांच चल रही है। इसी क्रम में ईडी ने मुंबई के पॉश पाली हिल इलाके में स्थित उनके लग्जरी रिहायशी बंगले को अस्थायी रूप से कुर्क करने के लिए प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया है।

पाली हिल स्थित ‘एबोड’ देश के सबसे महंगे निजी आवासों में गिना जाता है। करीब 66 मीटर ऊंची इस इमारत में कुल 17 मंजिलें हैं और इसे हाई-एंड लक्जरी सुविधाओं के साथ विकसित किया है। जांच एजेंसी का मानना है कि बैंक ऋण और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान यह संपत्ति जांच के दायरे में आई।

ईडी द्वारा की गई यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही वित्तीय जांच के बाद सामने आई है। एजेंसी अब कथित फंड डायवर्जन, लोन डिफॉल्ट और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच आगे बढ़ा रही है। मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

    Previous
    Next

    Related Posts