Tuesday, 10 March 2026

अजमेर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पीएम मोदी की सभा तैयारियों की समीक्षा के बाद पुष्कर में हनुमंत कथा में होंगे शामिल


अजमेर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पीएम मोदी की सभा तैयारियों की समीक्षा के बाद पुष्कर में हनुमंत कथा में होंगे शामिल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को अजमेर और पुष्कर के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर जनसभा की तैयारियों की समीक्षा के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर अहम माना जा रहा है। प्रशासन और पार्टी संगठन दोनों स्तर पर कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12:50 बजे विशेष विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से घूघरा हेलीपैड पर 12:55 बजे उतरेंगे। यहां से मुख्यमंत्री सीधे कायड़ विश्रामस्थली जाएंगे, जहां दोपहर 1:10 बजे से 2:10 बजे तक प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं और मंच व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए लाभार्थियों की भागीदारी, जनसंपर्क अभियान और व्यवस्थागत समन्वय पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे पुष्कर के लिए रवाना होंगे और करीब 2:30 बजे पुष्कर पहुंचेंगे। यहां वे 2:40 बजे से 3:10 बजे तक आयोजित हनुमंत कथा में शामिल होकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद लेंगे तथा श्रद्धालुओं के बीच उपस्थित रहेंगे। धार्मिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से मुख्यमंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि एक ओर जहां प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा, वहीं दूसरी ओर धार्मिक आयोजन में भाग लेकर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव का संदेश भी दिया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts