Sunday, 22 February 2026

टोंक में कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की स्कॉर्पियो से बाइक की भिड़ंत, पूर्व सरपंच की दर्दनाक मौत, हाईवे पर प्रदर्शन


टोंक में कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की स्कॉर्पियो से बाइक की भिड़ंत, पूर्व सरपंच की दर्दनाक मौत, हाईवे पर प्रदर्शन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व सरपंच की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खानपुर से कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की स्कॉर्पियो गाड़ी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर शरीर से अलग हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पूर्व सरपंच ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार हादसा बासनी गणेशजी मंदिर के पास हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के बाद विधायक सुरेश गुर्जर घटनास्थल पर रुके रहे, लेकिन मौके पर बढ़ते तनाव और भीड़ को देखते हुए पुलिस उन्हें सुरक्षा कारणों से दूसरी गाड़ी में बैठाकर वहां से ले गई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

हादसे से आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव नेशनल हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण हाईवे-52 पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने दुर्घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

    Previous
    Next

    Related Posts