Friday, 20 February 2026

राजस्थान के विनोद जाखड़ बने राष्ट्रीय एनएसयूआई अध्यक्ष, कांग्रेस संगठन ने युवा नेतृत्व को दी बड़ी जिम्मेदारी


राजस्थान के विनोद जाखड़ बने राष्ट्रीय एनएसयूआई अध्यक्ष, कांग्रेस संगठन ने युवा नेतृत्व को दी बड़ी जिम्मेदारी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

ई दिल्ली। कांग्रेस संगठन ने छात्र राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय एनएसयूआई (NSUI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस नेतृत्व के इस फैसले को संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। राजस्थान में छात्र राजनीति और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विनोद जाखड़ ने प्रदेश स्तर पर एनएसयूआई को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनकी संगठन क्षमता और छात्र मुद्दों पर सक्रियता को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अब विनोद जाखड़ पूरे देश में एनएसयूआई के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, छात्र आंदोलनों को दिशा देने और विश्वविद्यालयों में कांग्रेस की छात्र इकाई को सक्रिय बनाने पर काम करेंगे। आगामी छात्रसंघ चुनावों और युवा राजनीति में कांग्रेस की रणनीति को गति देने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आगामी चुनावी राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर फोकस कर रही है और इसी कड़ी में छात्र संगठन एनएसयूआई को फिर से राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts