



जयपुर। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री मंत्री श्री अविनाश गहलोत की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत शामिल हुए। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने गहलोत एवं उनके परिवार को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों एवं समर्थकों ने भी उपस्थित होकर दंपति को शुभकामनाएं दीं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ, जहां सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने सहभागिता निभाई और पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।