Saturday, 29 August 2026

देखें लाइव:राजस्थान विधानसभा 17 फरवरी मंगलवार को प्रश्नकाल से कार्यवाही शुरू, बजट पर चर्चा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी देगी जवाब


देखें लाइव:राजस्थान विधानसभा 17 फरवरी मंगलवार को प्रश्नकाल से कार्यवाही शुरू, बजट पर चर्चा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी देगी जवाब

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार 17 फरवरी को प्रातः 11 बजे प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों ने विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर सरकार से जानकारी और स्पष्टीकरण मांगा।

शून्यकाल के दौरान विधायक स्थगन प्रस्ताव, पर्ची तथा नियम 295 के अंतर्गत अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याएं सदन में रखेंगे। शून्यकाल में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लिए जाएंगे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के श्री चंद कृपलानी और कांग्रेस के रतन देवासीअपने-अपने विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।

विधानसभा में मंगलवार 17 फरवरी को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी विभागों की योजनाओं के परिणाम और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करेंगी। भारतीय जनता पार्टी के विधायक संदीप शर्माअपनी समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे, जबकि विधायक फूलचंद मीणा एक याचिका का उपस्थापन करेंगे।

भोजनावकाश के पश्चात बजट पर चर्चा जारी रहेगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बजट पर अपना वक्तव्य देंगे। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सदन में उठाए गए प्रश्नों और सुझावों का विस्तृत उत्तर देंगी।

विधानसभा में मंगलवार 17 फरवरी की कार्यवाही को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों की सक्रियता देखी जा रही है। बजट चर्चा के दौरान वित्तीय प्रबंधन, जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्रीय मुद्दों पर गंभीर बहस होने की संभावना है।

Previous
Next

Related Posts