Tuesday, 17 February 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद, बजट योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान, वसुंधरा, अर्जुन मेघवालऔर मदन राठौड़ रहे मौजूद


मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद, बजट योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान, वसुंधरा, अर्जुन मेघवालऔर मदन राठौड़ रहे मौजूद

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर बीकानेर–जोधपुर संभाग के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बजट 2026-27 में घोषित जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियों का वास्तविक उद्देश्य आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसके लिए संगठन और कार्यकर्ताओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिलेवार स्तर पर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी प्राप्त किए, ताकि बजट प्रावधानों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

संवाद के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन लाल मेघवाल, सांसद घनश्याम तिवारी, दामोदरदास अग्रवाल, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित बीकानेर–जोधपुर संभाग के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार और संगठन का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दें तथा फीडबैक भी एकत्रित करें, ताकि नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके


Previous
Next

Related Posts