Tuesday, 17 February 2026

लाइव देखें:राजस्थान विधानसभा में प्रश्न कालके साथ कार्यवाही शुरू, बजट पर चर्चा


लाइव देखें:राजस्थान विधानसभा में प्रश्न कालके साथ कार्यवाही शुरू, बजट पर चर्चा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर।राजस्थान विधानसभा में 16 फरवरी, सोमवार को प्रातः 11:00 बजे प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई। सदन में शुरुआत से ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की रूपरेखा तय रही और विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विषयों को उठाने की तैयारी की।

प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल में विभिन्न विधायकों द्वारा पर्चियां, स्थगन प्रस्ताव, नियम 295 के अंतर्गत विषय, याचिकाएं तथा दो ध्यान आकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। शून्यकाल के दौरान विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों की ओर से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने की संभावना है।

लंच ब्रेक के पश्चात विधानसभा में राज्य के बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। बजट सत्र को लेकर पहले से ही राजनीतिक हलकों में सक्रियता बनी हुई है। विधायकों द्वारा बजट प्रावधानों पर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी, जबकि सरकार अपनी नीतियों और योजनाओं का पक्ष रखेगी।

सदन की कार्यवाही को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। आज का दिन विधानसभा में राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बजट पर होने वाली चर्चा आने वाले वित्तीय वर्ष की दिशा तय करेगी।

Previous
Next

Related Posts