Sunday, 15 February 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सुपुत्री के विवाह समारोह में पहुंचकर वर वधु को दिया आशीर्वाद


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सुपुत्री के विवाह समारोह में पहुंचकर वर वधु को दिया आशीर्वाद

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सुपुत्री के विवाह समारोह में  15 फरवरी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच स्नेह और विश्वास का पवित्र बंधन है। उन्होंने नवदंपती को जीवन के हर पड़ाव पर एक-दूसरे का साथ निभाने और पारिवारिक मूल्यों को सहेजकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक गणमान्य व्यक्ति एवं परिजन उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपती को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से समारोह का वातावरण और भी आत्मीय एवं गरिमामय हो गया।

Previous
Next

Related Posts