Sunday, 15 February 2026

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में फिर लगी आग: शॉर्ट सर्किट से मां योजना काउंटऔर इलेक्ट्रिकल पैनल जला


जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में फिर लगी आग: शॉर्ट सर्किट से मां योजना काउंटऔर इलेक्ट्रिकल पैनल जला

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे आग लगने की घटना सामने आई। राहत की बात यह रही कि जिस स्थान पर आग लगी, वहां उस समय कोई मरीज या स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग मेडिकल आपातकालीन कक्ष के पास स्थित मां योजना काउंटर के समीप बने एक चैंबर में लगी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कमरे में लगे विद्युत पैनल से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ ने तुरंत सुरक्षा कर्मियों और प्रशासन को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही अस्पताल की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन उपकरणों की सहायता से आग पर काबू पा लिया। आग कमरे के अंदर लगे विद्युत पैनल तक ही सीमित रही और समय रहते नियंत्रण में आ जाने से अस्पताल की अन्य इकाइयों तक फैलने से रोक दिया गया।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने या गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को कुछ समय के लिए खाली कराया गया और विद्युत आपूर्ति की जांच की गई।

इससे पहले शनिवार दोपहर 3 बजे धनवंती ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर बने ऑपरेशन थिएटर में भी आग लग गई थी। यहां इस दौरान यहां प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव एक बच्चे की सर्जरी कर रहे थे। इस दौरान सर्जरी करते समय चल रही एक मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए।

इस घटना में ऑपरेशन करने रहे बच्चे के भी बर्न होने की सूचना है। घटना के बाद वहां मौजूद परिजनों ने इस पर हंगामा किया और प्रशासन को लापरवाही बरतने की शिकायत दी। इस शिकायत के बाद कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. राशिम कटारिया ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया।

इसमें जनरल सर्जरी की एचओडी डॉ. प्रभा ओम, सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. आर.के. जैन और हॉस्पिटल में मौजूद इलेक्टि्रक के इंजीनीयर को शामिल किया है, जो इस पूरे प्रकरण की जांच करके अधीक्षक को रिपोर्ट करेंगे।

Previous
Next

Related Posts