Thursday, 05 March 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के किए दर्शन और उदयपुर के अम्बेरी प्राचीन अमरख महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के किए दर्शन और उदयपुर के अम्बेरी प्राचीन अमरख महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर श्रद्धा अर्पित की। राजसमंद जिले के नाथद्वारा पहुंचीं मुख्यमंत्री पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में नजर आईं। उनके इस पारंपरिक और सादगीपूर्ण स्वरूप ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का मन मोह लिया। मंदिर परंपरा के अनुसार उनका विधिवत स्वागत किया गया और उन्होंने शृंगार झांकी के दर्शन कर प्रभु के श्रीचरणों में धोक लगाई।


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उदयपुर के अम्बेरी स्थित प्राचीन अमरख महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह धाम शताब्दियों से तप, वैराग्य और शिव चेतना का जीवंत केंद्र रहा है।

महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व आत्मा के भीतर शिवत्व के जागरण का अवसर है। शिव ही शून्य हैं, शिव ही अनंत हैं, और शिव ही वह आधार हैं जहां से सृजन, संतुलन और परिवर्तन का प्रवाह प्रारंभ होता है।

देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद दिल्ली और समस्त देशवासियों पर बना रहे, और हम सभी को सेवा और लोककल्याण के मार्ग पर अडिग रहने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद जी, रविन्द्र इन्द्राज जी, विधायक अनिल शर्मा समेत भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के सम्मानित साथी उपस्थित रहे।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीनाथजी के दरबार में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री ने गहन आध्यात्मिक अनुभूति व्यक्त की। दर्शन के पश्चात संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज इस पावन दिन श्रीनाथजी के चरणों में आकर उन्हें असीम शांति और आनंद की अनुभूति हुई है। उन्होंने राजस्थान की धरती को वीरता, त्याग और गौरवशाली परंपराओं की साक्षी बताते हुए कहा कि यह भूमि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में निवास कर रहे राजस्थानी परिवारों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वे उनके सुख-दुख में सदैव सहभागी रहेंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दिल्ली में रहने वाले राजस्थान के लोग जहां भी हों, उनकी भावनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान किया जाएगा।

नाथद्वारा में मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देता नजर आया। राजस्थानी परिधान में उनका भावपूर्ण दर्शन सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय नागरिकों ने इसे दिल्ली और राजस्थान के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने वाला कदम बताया।

    Previous
    Next

    Related Posts