Saturday, 14 February 2026

बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की 6 वीं बैठक: 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज की मंजूरी


बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की 6 वीं बैठक: 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज की मंजूरी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट (BOI) की 6वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज की मंजूरी दी गई।

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित मुख्यमंत्री कार्यालय, उद्योग विभाग और बीआईपी (ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और बड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से स्वीकृतियां देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कस्टमाइज्ड पैकेज के तहत परियोजनाओं को भूमि, अवसंरचना, कर रियायतों और अन्य आवश्यक सुविधाओं में विशेष प्रावधान दिए जाएंगे, जिससे प्रदेश में रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

सरकार का मानना है कि इन अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं के क्रियान्वयन से औद्योगिक निवेश में वृद्धि होगी और राजस्थान को निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति, निवेश प्रस्तावों की स्थिति और आगे की कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Previous
Next

Related Posts