Friday, 13 February 2026

‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट हुआ पीएमओ: प्रधानमंत्री मोदी ने नए कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन


‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट हुआ पीएमओ: प्रधानमंत्री मोदी ने नए कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय इसी परिसर से कार्य करेंगे। आज से पीएमओ रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ में औपचारिक रूप से शिफ्ट हो गया है।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने नए भवन में स्थापित ‘सेवा तीर्थ’ की पट्टिका का अनावरण किया। परिसर की दीवार पर देवनागरी लिपि में ‘सेवा तीर्थ’ अंकित है, जिसके नीचे ‘नागरिक देवो भव’ (नागरिक भगवान के समान हैं) का मंत्र लिखा गया है। यह संदेश शासन के केंद्र में नागरिकों को सर्वोच्च स्थान देने की भावना को दर्शाता है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्रधानमंत्री ‘सेवा तीर्थ’ से एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे पुराने पीएम कार्यालय परिसर में केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक भी करेंगे। यह बैठक शुक्रवार शाम 4 बजे निर्धारित है और इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है।

ब्रिटिश कालीन सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में यह आखिरी कैबिनेट बैठक होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय 1947 से साउथ ब्लॉक में संचालित हो रहा था और यह इमारत लगभग 78 वर्षों तक देश की सत्ता का केंद्र रही। 2014 के बाद से मोदी सरकार ने औपनिवेशिक प्रतीकों से दूर हटते हुए प्रशासनिक ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं। ‘सेवा तीर्थ’ में स्थानांतरण को भी उसी क्रम का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts