Friday, 13 February 2026

वृंदावन के नए सिद्धि विनायक होटल में भीषण आग, 40 लोग फंसे, 3 झुलसे


वृंदावन के नए सिद्धि विनायक होटल में भीषण आग, 40 लोग फंसे, 3 झुलसे

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

मथुरा (वृंदावन)। वृंदावन में बुधवार को नए बने सिद्धि विनायक होटल में भीषण आग लग गई। आग लगते ही होटल के अंदर घना धुआं भर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए, जबकि करीब 40 लोग होटल के अंदर फंस गए। खास बात यह है कि होटल का उद्घाटन आज ही हुआ था और कुछ ही घंटों बाद यह बड़ा हादसा हो गया।

क्रेन से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ-साथ अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कई लोगों को खिड़कियों और ऊपरी मंजिलों से सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। हालांकि प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और फायर सेफ्टी इंतजामों की भी जांच की जाएगी। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

इस घटना ने होटल सुरक्षा मानकों और फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Previous
    Next

    Related Posts