Wednesday, 11 February 2026

राज्य बजट 2026-27 को अंतिम रूप, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात


राज्य बजट 2026-27 को अंतिम रूप, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राज्य बजट 2026-27 को अंतिम रूप दिए जाने के बाद उप मुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से औपचारिक मुलाकात की। इस बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के बजट प्रावधानों, प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित इस बैठक के दौरान प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम तथा निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बजट के विभिन्न प्रावधानों और विभागवार आवंटन की जानकारी साझा की।

बताया जा रहा है कि राज्य बजट 2026-27 में बुनियादी ढांचे के विकास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण, कृषि और औद्योगिक प्रोत्साहन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखा गया है। बजट को अंतिम रूप देने के बाद यह औपचारिक मुलाकात आगामी विधानसभा सत्र में बजट पेश किए जाने से पहले की अहम प्रक्रिया मानी जा रही है।

Previous
Next

Related Posts