



जयपुर। विद्यार्थियों को पढ़ाई के पारंपरिक दबाव से बाहर निकालकर स्मार्ट और प्रभावी अध्ययन तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की ओर से 15 फरवरी को एक विशेष ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। “स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करो, कड़ी मेहनत से नहीं” विषय पर आयोजित इस वर्कशॉप का संयोजन महासभा के शरद फरसोइया, राष्ट्रीय युवा संयोजक, द्वारा किया जा रहा है। यह वर्कशॉप समाज के कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
शरद फरसोइया ने बताया कि वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्मार्ट स्टडी टेक्निक्स, परीक्षा की प्रभावी तैयारी, समय एवं तनाव प्रबंधन और सफलता के लिए आवश्यक जीवन कौशल से परिचित कराना है, ताकि वे बिना अनावश्यक दबाव के बेहतर परिणाम हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल कड़ी मेहनत ही नहीं, बल्कि सही रणनीति और समझदारी से की गई पढ़ाई अधिक कारगर सिद्ध होती है।
वर्कशॉप में बतौर वक्ता प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, डॉ. दिनेश चंद्र भूखमारिया तथा अभिषेक दूसाद विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। ये सभी वक्ता अध्ययन की आधुनिक तकनीकों, परीक्षा रणनीति और व्यक्तिगत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने अनुभव साझा करेंगे।
कार्यक्रम के अवसर पर महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता तथा मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कट्टा भी अपने विचार व्यक्त करेंगे। वर्कशॉप में महासभा के राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारी, शिक्षाविद, समाजसेवी और देशभर के अनेक राज्यों एवं प्रमुख शहरों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से भाग लेंगे।
कार्यक्रम मे अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, प्रधानमंत्री, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, गंगा राम खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, राम निरंजन खुटेटा (खंडेलवाल), प्रधान संपादक, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा पत्रिका, शरद फरसोइया, राष्ट्रीय युवा संयोजक, अ.भा.खण्डेलवाल वैश्य, महासभा पत्रिका के सह प्रभारी राम बाबू गुप्ता,भवन संयोजक रमेश चंद खंडेलवाल, अखिल भारतीय खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच की संयोजक मधु खंडेलवाल, ब्रज मोहन वैध, नंदकिशोर फरसोईया, राजेश तम्बोलिया, शंकर ताम्बी, सचिन बडाया, पंकज रावत, अनुराग पितलिया, सौरभ ताम्बी, सौरभ दुसाद, डॉ अंशुल खुटेटा, ओमप्रकाश कूलवाल्, प्रतीक फरसोईया, अंकेश तम्बोलिया, विकास काठ, यश कट्टा, प्रियंक धोकरिया, केशव देव आकड, राहुल डगायच, राहुल गुप्ता, अमित बड़गोती, अर्पित गुप्ता, सीए गौरव डांस, रोहित गुप्ता, यश बैद, शुभम गुप्ता, अंकित बड़गोती, अविनाश काठ, अंकित बडाया, अमित जसोरिया, गौरव मचीवाल, अतुल ताम्बी, मयंक झालानी, श्री कांत सामरिया, त्रिपूर् गोटेवाला व कार्यकारिणी सदस्यगण, संयोजकगण, महासभा,जयपुर सहित अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, राजनंद गाव, सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से विद्यार्थी, अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्य, समाज के कर्मठ कार्यकर्ता सहित समाज के शिक्षाविद एवं समाज के लोग भाग लेंगे।
यह ऑनलाइन वर्कशॉप विद्यार्थियों के लिए न केवल परीक्षा की तैयारी में सहायक होगी, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए मानसिक रूप से मजबूत और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टि विकसित करने में भी मदद करेगी।