Monday, 16 March 2026

जयपुर–अजमेर हाईवे पर केमिकल टैंकर में भीषण आग, बड़ा हादसा टला


जयपुर–अजमेर हाईवे पर केमिकल टैंकर में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर–अजमेर हाईवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिथाइल केमिकल से भरे एक टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे टैंकर का निचला हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना सुबह करीब 4:45 बजे रामचन्द्रपुरा पुलिया के पास हुई, जब टैंकर अजमेर से जयपुर की ओर जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, टैंकर जैसे ही रामचन्द्रपुरा पुलिया पर चढ़ा, उसी दौरान टायर के पास से चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते केमिकल टैंकर के निचले हिस्से में आग भड़क उठी। चलते टैंकर में आग लगते देख आसपास मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत ड्राइवर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर को सड़क किनारे खड़ा किया और जान बचाने के लिए नीचे उतर गया।

घटना की सूचना मिलते ही भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो जयपुर हाईवे पर भांकरोटा क्षेत्र में पहले हुए अग्निकांड जैसी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि टैंकर को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Previous
Next

Related Posts