Saturday, 29 August 2026

जयपुर में विराट हिंदू सम्मेलन: 88 स्थानों पर आयोजन, 1000 से अधिक महिलाओं की कलश यात्रा, पर्यावरण और सामाजिक समरसता का संदेश


जयपुर में विराट हिंदू सम्मेलन: 88 स्थानों पर आयोजन, 1000 से अधिक महिलाओं की कलश यात्रा, पर्यावरण और सामाजिक समरसता का संदेश

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail
  1. जयपुर शहर में रविवार को 88 स्थानों पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए, जिनमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में हुए इन आयोजनों में 1000 से अधिक महिलाओं ने कलश यात्राओं में भाग लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री ने कहा कि हिंदुत्व ही विश्वबंधुत्व की आधारशिला रखेगा और आने वाले समय में भारत पूरे विश्व को मार्गदर्शन देगा।
  2. मानसरोवर, ब्रह्मपुरी और महारानी फार्म में आयोजन
  3. मानसरोवर क्षेत्र के कमला नेहरू नगर कच्ची बस्ती में रामेश्वर धाम बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें करीब 1500 महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन में ‘पंच-परिवर्तन’ विषय पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं और भजन गायक प्रकाश माली ने भजनों की प्रस्तुति दी। स्थानीय नागरिकों ने भगवा ध्वज के साथ प्रभात फेरी भी निकाली।
  4. ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आयोजित तुलसी यात्रा में भी लगभग 1500 महिलाओं ने सहभागिता की। यह शोभायात्रा स्थानीय मंदिर से प्रारंभ होकर पूजन-अर्चना के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर हर घर में तुलसी का पौधा लगाने, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। सभा में मुख्य वक्ता जयपुर विभाग के प्रचारक प्रशांत कुमार ने हिंदू समाज की परिवार एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परंपराओं पर प्रकाश डाला। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए।
  5. महारानी फार्म क्षेत्र में आयोजित विशेष सम्मेलन में प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया। पौधरोपण अभियान के साथ स्वच्छता और हरित पर्यावरण का संदेश दिया गया। डॉ. अंजलि धाबाई ने कहा कि स्वच्छ और हरित जयपुर के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
  6. आमेर, करधनी और अन्य क्षेत्रों में सामाजिक संदेश
  7. आमेर के पीली की तलैया क्षेत्र में 1100 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। समारोह में दहेज मुक्त विवाह करने वाले परिवारों का सम्मान किया गया और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। करधनी के मौजी कॉलोनी (कालवाड़ा रोड) में आयोजित सम्मेलन में वीरगति को प्राप्त सैनिकों के परिवारों, पर्यावरण सेवकों और गौ-सेवकों का सम्मान किया गया।
  8. मालवीय नगर, दादूदयाल नगर और प्रताप बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में भी सम्मेलन हुए। मालवीय नगर की नीति नगर बस्ती में संत रोशन नाथ महाराज ने हिंदू परिवारों को एकजुट रहने का आह्वान किया, जबकि महानगर प्रचार प्रमुख बिरेंद्र पांडे ने भारत की सर्वहितकारी भूमिका पर विचार रखे। प्रताप बस्ती में मुख्य वक्ता अशोक शर्मा ने कहा कि जब समाज संगठित रहता है, तभी उसकी संस्कृति और पहचान सुरक्षित रहती है। योग गुरु महेंद्र सिंह ने समाज की मजबूती को व्यक्ति के विचार और व्यवहार से जोड़ा।
Previous
Next

Related Posts