Sunday, 08 February 2026

अजमेर में अंडरग्राउंड बिजली केबल में लगी आग, आधे घंटे तक होती रही स्पार्किंग


अजमेर में अंडरग्राउंड बिजली केबल में लगी आग, आधे घंटे तक होती रही स्पार्किंग

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर में रविवार दोपहर दरगाह बाजार के समीप धोबी मोहल्ले में अंडरग्राउंड बिजली केबल में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर करीब 2 बजे केबल में तेज स्पार्किंग शुरू हुई और एक के बाद एक पटाखों जैसी आवाजें लगभग आधे घंटे तक सुनाई देती रहीं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने के दौरान आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तत्काल ट्रैफिक बंद कर दिया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। जिस अंडरग्राउंड लाइन में आग लगी, वह करीब 50 दुकानों के सामने से होकर गुजरती है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था।

दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या माल की क्षति नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है।

Previous
Next

Related Posts