Sunday, 08 February 2026

पुष्कर से अजमेर लौटते समय कार फीडर में गिरी, दीवार तोड़कर नीचे जा पहुंची, दो युवक मामूली घायल


पुष्कर से अजमेर लौटते समय कार फीडर में गिरी, दीवार तोड़कर नीचे जा पहुंची, दो युवक मामूली घायल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

पुष्कर से अजमेर की ओर लौटते समय शनिवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार तोड़ती हुई पुष्कर फीडर में जा गिरी। यह हादसा पुष्कर–अजमेर मार्ग पर घाटी चढ़ने से पहले एक मोड़ पर रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते वह सीधे दीवार तोड़ते हुए नीचे फीडर में गिर गई।

हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार दो युवकों को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर क्रेन मंगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद कार को फीडर से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई। वहीं, इस मामले में पुष्कर थाने के ड्यूटी ऑफिसर एवं एएसआई अमराराम ने बताया कि इस प्रकार की किसी घटना की आधिकारिक सूचना थाने में दर्ज नहीं हुई है।

Previous
Next

Related Posts