Wednesday, 11 February 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम बघेरी पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम बघेरी पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को खैरथल-तिजारा क्षेत्र के ग्राम बघेरी पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना ने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

इस दौरान केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत नेता के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। ग्राम बघेरी में शोक और सम्मान का वातावरण रहा तथा क्षेत्रवासियों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous
Next

Related Posts