



जयपुर। जयपुर में गुरुवार को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन स्थित होटल प्राइम सफारी में अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर प्रतियोगिता की विजेताओं और चयनित प्रतिभागियों को 3 कार, 5 स्कूटी तथा 22 प्रतिभागियों को ₹11,000-₹11,000 की नकद राशि प्रदान की गई। समारोह में विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम से जुड़े सभी वादों को पारदर्शिता के साथ पूरा करने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू साहित्य परिषद के चांसलर एवं वरिष्ठ कानूनविद डॉ. एचसी गणेशिया रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की होनहार और टैलेंटेड बच्चियों को इस प्रकार के राष्ट्रीय मंच के माध्यम से प्रोत्साहित करना और उन्हें कार, स्कूटी एवं नकद पुरस्कार देकर सशक्त बनाना अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है। ऐसे आयोजन आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ युवतियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आयोजक पवन टांक और शो डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विजेताओं, रनरअप्स और विभिन्न सब-टाइटल धारकों को आकर्षक पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। उसी घोषणा को साकार रूप देने के लिए इस लाइव प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी एवं प्रेस मीट का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह समारोह इस बात का प्रमाण है कि अनंता मिस इंडिया ग्लैम अपने प्रतिभागियों के प्रति किए गए हर वादे को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से निभाता है। समारोह के दौरान पेजेंट से जुड़े गणमान्य अतिथि, आयोजकगण, प्रतिभागी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मॉडल्स ने डांस, सिंगिंग और मिमिक्री जैसी प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया और सक्सेस पार्टी का आनंद लिया गया। आयोजन में बतौर विशिष्ट अतिथि पवन गोयल, राघव गोयल, जेडी माहेश्वरी, शिव सिंह शेखावत, नवल किशोर शर्मा, सोहित टेलर, अनुराग रूनवाल और प्रशांत पोद्दार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। गौरतलब है कि हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 ने अपने भव्य आयोजन, पारदर्शी प्रक्रिया और अनोखे पुरस्कारों के कारण देशभर में खास पहचान बनाई है। यह मंच न केवल सौंदर्य, बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर उभरा है।