Wednesday, 11 February 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन का भव्य आयोजन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन का भव्य आयोजन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में रविवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम से अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने विभिन्न श्रेणियों की मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। कार्यक्रम में मैराथन के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता रणदीप हुड्डा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने 21 किलोमीटर हाफ मैराथन के एलीट पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं की फिनिश लाइन पर पहुंचकर हौसला-अफजाई की। इस अवसर पर उन्होंने पद्मश्री विजेता भपंग वादक गफरूद्दीन मेवाती जोगी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मैराथन के तहत 21 किलोमीटर एलीट पुरुष एवं महिला वर्ग, 21 किलोमीटर फोर्स रन, 21 किलोमीटर ओपन हाफ मैराथन तथा 10 किलोमीटर ओपन मैराथन श्रेणियों में दौड़ आयोजित की गई।

अल सुबह हल्की सर्द हवाओं के बीच हजारों प्रतिभागियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ दौड़ में भाग लेकर पूरे शहर को ऊर्जा से भर दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का जोश बढ़ाया, युवाओं से संवाद किया और उनके साथ सेल्फी भी ली। आयोजन को और यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, जिससे धावकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

केंद्रीय वन और पर्यावरणमंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह सामाजिक एकता के लिए है। यह भाईचारे की दौड़ है। इसमें कोई भेदभाव नहीं है—न कोई जाति का, न कोई धर्म का। लोग इसे एक उत्सव की तरह मना रहे हैं। यह अलवर के लिए है, यह फिट रहने का संदेश है, टाइगर को बचाने और पर्यावरण को बचाने का संदेश है। मेरा एक ही टारगेट है कि अलवर की जनता ने जो मुझे अपना आशीर्वाद दिया है, जिस समय के लिए आशीर्वाद दिया है, उस समय में उनकी सेवा करता रहूँ। आगे इसमें बर्ड वॉचिंग को भी जोड़ेंगे और इसे बड़ा बनाएंगे।

यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘फिट इंडिया मिशन’, टाइगर संरक्षण और अलवर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि जिस तरह से टाइगर व पर्यावरण संरक्षण को और फिट इंडिया मूवमेंट को इसमें जोड़ा है, इसके लिए पूरी टीम को बधाई। यह एक अनोखी पहल है। इतनी बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, पैरा एथलिट्स—सब लोग इसमें जुड़े, बहुत अच्छा लगा। एक फेस्टिवल के रूप में उन्होंने इसे बनाया है। राजस्थान में भी इसी तरह टाइगर मैराथन होगा, मुझे पूरा भरोसा है। ऐसे आयोजन टूरिज्म को भी बढ़ाते हैं। हर इवेंट को हमें उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। इसको सरकार भी पूरा सपोर्ट करेगी। बिल्कुल सरकार की मंशा है कि इसे आगे बढ़ाया जाए।

इस मैराथन में भारत सहित कुल 8 देशों से 18 हजार 600 से अधिक लोग भाग ले रहे हैं। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में पहले नंबर पर आने वाले खिलाड़ी को 7500 डॉलर ईनाम मिलेगी। कुल 8 कैटेगिरी में मैराथन है।

सब विजेताओं को ईनाम मिलेगा। कई देशों में मैराथन में पहले 5 नंबर तक आने वाले खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। केन्या, नीदरलैंड व साउथ अफ्रिका सहित 7 अन्य देशों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।

Previous
Next

Related Posts