Saturday, 29 August 2026

जयपुर में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, यूजीसी प्रकरण पर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय


जयपुर में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, यूजीसी प्रकरण पर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार, 5 फरवरी को जयपुर स्थित होटल एसजीआई में आयोजित की गई। बैठक में देशभर से 30 से अधिक राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.डी. शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान देवस्थान विभाग) ने की।

बैठक का मुख्य एजेंडा यूजीसी (UGC) से जुड़े प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार पर प्रभावी दबाव बनाने की रणनीति तय करना रहा। इस दौरान इस विषय पर देशव्यापी स्तर पर जनजागरण और संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। चंडीगढ़ से आए राष्ट्रीय सेक्रेटरी जनरल यशपाल तिवारी ने सभी राज्यों में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के संगठन को मजबूत करने और यूजीसी प्रकरण के शीघ्र समाधान के लिए पूरे देश में अलख जगाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सचिव अश्विनी तिवारी ने जानकारी दी कि बैठक में राजस्थान के अलावा विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। बैठक में रघुरमाया, लक्ष्मीनारायण, सुरेश द्विवेदी, पंकज मिश्रा, रविंद्रन, रमेश ओझा, आर.डी. शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रभात मिश्रा, शिवकुमार भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, श्रीमती मालिनी, सूर्यकांता, श्रद्धा सारंगी, कविता मिश्रा और कीर्ति द्विवेदी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में यह सहमति बनी कि आने वाले समय में यूजीसी प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार तक संगठित और लोकतांत्रिक तरीके से समाज की आवाज पहुंचाई जाएगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त किया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts