Thursday, 05 February 2026

मालवीय स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर की छात्राओं ने लॉन टेनिस और वॉलीबॉल में विजेता का खिताब जीता


मालवीय स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर की छात्राओं ने लॉन टेनिस और वॉलीबॉल में विजेता का खिताब जीता

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर। महिला इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर की छात्राओं ने मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में आयोजित मालवीय स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 में उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। छात्राओं ने लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और कबड्डी प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए लॉन टेनिस एवं वॉलीबॉल में विजेता, जबकि टेबल टेनिस में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

कॉलेज की प्राचार्य प्रकृति त्रिवेदी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छात्राओं की लगन, मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि खेलों में यह सफलता छात्राओं के सर्वांगीण विकास को दर्शाती है।

खेल समन्वयक डॉ. विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉन टेनिस प्रतियोगिता में जिज्ञासा नरसिंघानी और जेनिस मनोज ओझा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता। वॉलीबॉल टीम की मोनिका दुकिया, पलक गुर्जर, सीमाक्षी पूनिया, मनीषा कंवर, अन्तिमा, गरिमा, पुनीत कौर, हंसपाल और याशिका शर्मा ने टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

वहीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शिवांशी पांडेय, गार्गी नरूका और लावण्या नाटला की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। पूरी टीम का नेतृत्व पवन इनाणिया और सुनीता यादव द्वारा किया गया।

इस उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है और छात्राओं की इस सफलता को भविष्य के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts